पत्नी को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर मालिक आया पहिए के नीचे, हुई मौत

गढ़वा । खरौंधी थाना अंतर्गत बजर्मरवा में मंगलवार ट्रैक्टर की पहिया के नीचे आने से ट्रैक्टर मालिक की मौत हो गई । ग्रामीणों ने बताया मंगलवार को बजरमरवा निवासी मोहम्मद अली अपने ट्रैक्टर से घर के आसपास अपने खेत का जुताई करने जा रहे थे।

दोपहर में पत्नी के साथ खुरधन पहाड़ के समीप अपना खेत में धान का बिजड़ा करने जा रहा था। उसके साथ ट्रैक्टर पर उसकी पत्नी भी बैठी थी। आसपास के लोगो से मोहम्मद अली खेत पर जाने का रास्ता पूछा। इसके बाद वह ट्रैक्टर खड़ा कर रास्ता देखने चला गया। पिछले एक सप्ताह से वारिश होने से जमीन गिला थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिट्टी गीली होने से ट्रैक्टर फिसलने लगा। उस समय ट्रैक्टर पर उसकी पत्नी बैठी थी। ट्रैक्टर फिसलता देख मोहम्मद अली दौड़कर पत्नी को ट्रैक्टर से नीचे उतरा। इसके बाद ट्रैक्टर का स्टेरिंग पकड़कर गाड़ी को रोकना चाहा। इसी बीच मोहम्मद अली ट्रैक्टर के पहिया के नीचे चला गया।ग्रामीण काफी मसकत के बाद भी मोहम्मद अली को बाहर नहीं निकाल पाए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close