दर्दनाक हादसा : चक्रधरपुर रेल मंडल के दो चालक की ट्रेन से कटकर मौत….

चक्रधरपुर रेल मंडल राजखरसावां में दो ट्रेन चालक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों मृतक ट्रेन चालकों के नाम डी के सहाना और मोहम्मद अख्तर आलम बताया जा रहा है। यह घटना राजखरसावां की है।

घटना की जानकारी होते ही सभी कर्मचारी घटनास्थल की ओर दौड़े। इस घटना से पूरे रेल मंडल के कर्मचारियों के बीच शोक की लहर है। घटना के बारे में बताया गया कि सुबह दोनों ड्राइवर ट्रेन से उतर कर नीचे पटरी में रेल इंजन बदलने का काम कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही है मुंबई हावड़ा मेल एक्सप्रेस ट्रेन से दोनों ट्रेन चालकों को अपने चपेट में ले लिया। दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेज दिया है और विस्तृत जांच की कार्रवाई की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close