ट्रेन टिकट सस्ता: इस राज्य में यात्रियों को रेलवे ने दी बड़ी खुशखबरी, 40 से 50 फीसदी तक कम कर दिये टिकट के दाम

नयी दिल्ली। उत्तर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए बुधवार (20 मार्च) को कश्मीर घाटी में ट्रेन किराया कम करने का ऐलान किया है। रेलवे ने घाटी में यात्री ट्रेनों में द्वितीय श्रेणी का साधारण किराया बहाल कर दिया है।अधिकारियों ने बताया कि शुल्क 40 से 50 फीसदी तक कम हो गए हैं। रेलवे के इस ऐलान से पहले सदुरा स्टेशन (अनंतनाग जिला) से श्रीनगर तक किराया 35 रुपये था. यह अब 15 रुपये हो गया है।अधिकारियों ने कहा कि टिकटों में राहत कश्मीर की पूरी घाटी में लागू हो गया है। इसके बाद ट्रेन से यात्रा करना बेहद किफायती और सस्ता हो गया है।

बता दें कि रेल सेवाएं वर्तमान में घाटी के उत्तर में बारामूला शहर से जम्मू संभाग के रामबन जिले के संगलदान तक बहाल हैं। इसके बाद अप्रैल के आखिर तक उधमपुर से बारामूला तक रेल सेवा चालू हो जाएगी, जिससे घाटी रेलवे सेवाओं के माध्यम से देश के बाकी हिस्सों से जुड़ जाएगी और यहा ंके लोगों के लिए यह रेलवे की एक बड़ी सौगात होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भारतीय रेलवे की ओर से अब डिजिटल इंडिया विजन को बढ़ावा देने की पूरी तैयारी है। 1 अप्रैल, 2024 से शुरू हो रहे नए वित्तीय वर्ष में रेलवे ने पूरी तरह से ऑनलाइन प्रक्रिुया को अपनाने का ऐलान क‍िया है और साथ ही कैशलेस पेमेंट की प्रक्रिनया पर बल देते हुए रेलवे अपने सभी टिकट काउंटर को क्यूआर कोड से लैस करने जा रहा है।

अब सभी रेलवे स्टेाशनों पर जनरल और आरक्षि त टिकट लेने के लिए क्यू आर कोड का इस्तेीमाल करके टिकट लिया जा सकेगा। इससे टिकट लेने के लिए लंबी कतार में खड़े होने का झंझट भी खत्मत हो जाएगा। रेलवे ने कहा है कि इस प्रक्रिया के लागू होने से 1 अप्रैल से रेलवे के खानपान से लेकर टिकट, जुर्माने और पार्किंग तक आदि सभी जगहों पर ऑनलाइन पैमेंट सुविधा शुरू हो जाएगी। इसमें सबसे अहम बात यह भी है कि ट्रेन में बे टिकट यात्रियों से रेलवे अब क्यूआर कोड स्कैन के जरिए जुर्माना भी वसूल कर सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि ऑनलाइन प्रक्रिेया को लागू करने के लिए पिछले दिनों रेलवे बोर्ड की ओर से सभी रेलवे डिविजनों को मार्च के आखिर तक इसकी तैयारी करने के निर्देश दिए गए थे। इसके लागू होने से यात्रा और सुविधाजनक हो जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close