TRANSFER BIG BREAKING : झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी समेत JPSC के उपसचिव का तबादला, देखें सूची

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के उप सचिव सहित राज्य सेवा के कई अफसरों का तबादला कर दिया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिया।

इनका हुआ ट्रांसफर

झारखंड लोक सेवा आयोग में उप सचिव नीरज कुमारी को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक संयुक्त सचिव (अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग, कल्याण विभाग) के पद पर पदस्थापित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लोकायुक्त कार्यालय में संयुक्त सचिव रहे इश्तियाक अहमद को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक झारखंड लोक सेवा आयोग के उप सचिव के पद को संयुक्त सचिव एवं समकक्ष कोटि में उत्क्रमित करते हुए पदस्थापित किया गया है।

दुमका के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित श्रीमती सरोजनी एनी तिर्की की सेवा राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग से वापस लेते हुए अगले आदेश तक इन्हें झारखंड लोक सेवा आयोग के उप सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बीडीओ से बने उप परीक्षा नियंत्रक

सिमडेगा सदर में प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित अजय कुमार रजक की सेवा ग्रामीण विकास विभाग से वापस लेते हुए अगले आदेश तक उन्हें झारखंड लोक सेवा आयोग के उप परीक्षा नियंत्रक के पद पर पदस्थापित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close