Transfer Posting : परिचारी प्रवर समेत 14 परिचारी का तबादला, देखें लिस्ट

रांची : डुमरी विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर परिचारी प्रवर समेत 14 परिचारी का तबादला किया गया है. 18 अगस्त को हुए राज्य पुलिस स्थापना पार्षद की बैठक में लिये गये निर्णय पर निर्वाचन आयोग की सहमति से इन परिचारी प्रवर और परिचारी का तबादला किया गया है. डीजीपी के आदेश पर डीआईजी कार्मिक ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है.

इनमें परिचारी प्रवर अजीत कुमार झा को बोकारो से झारखंड जगुआर, अभिमन्यू कुमार को बोकारो से गुमला, प्रणव कुमार को गुमला से बोकारो, जोय प्रभाकर लकड़ा को झारखंड जगुआर से बोकारो, परिचारी दीपक मार को बोकारो से गुमला, विमल कुमार चंद्रवंशी को बोकारो से पलामू तबादला किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मेरी खलखो को बोकारो से पलामू, पंकज कुमार भारती को बोकारो से गढ़वा, विद्र कुमार यदव को गुमला से बोकारो, आकाशदीप को पलामू से बोकारो, दीना हंसदा को पलामू से बोकारो, सुरेन मुर्मू को गढ़वा से बोकारो, पीयूष कुमार को लोहरदगा से गिरीडीह और मुकेश कुमार को गिरीडीह से लोहरदगा तबादला किया गया है. जिले के एसपी को स्थानांतरित पदाधिकारियो को 24 घंटे में विरमित करते हुए पुलिस मुख्यालय को अवगत कराने को कहा है

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close