दर्दनाक घटना: बेटा कर रहा था पिता की अंतिम संस्कार की तैयारी, उसकी भी हो गयी मौत, एक ही चिता पर दोनों का हुआ अंतिम संस्कार

अनुगुल (ओड़िशा)। पिता की अंतिम संस्कार की तैयारी करते-करते बेटे की भी मौत हो गयी। गमगीन करने वाली ये खबर ओडिशा के कोरापुट जिले के कामता गांव की है। जहां अपने पिता के दाह संस्कार की तैयारी करते समय पुत्र की मौत हो गई। 27 वर्षीय बेनुधर मंडल नाम का यह शख्स एक सामाजिक कार्यकर्ता था। लगभग 1 बजे उनके मंडल के 67 वर्षीय पिता की मौत हो गई, जिसके बाद मंडल सपरिवार अपने पिता के शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने पैतृक गांव कामता ले आया।

जानकारी के मुताबिक जब रिश्तेदार और परिवार के सदस्य दाह संस्कार की व्यवस्था करने में व्यस्त थे तब मंडल शौच के लिए गया। इसी दौरान एक पेड़ की शाखा उसके ऊपर गिर गई, जिससे मंडल को सिर में गंभीर चोटें आईं। गंभीर रूप से वो घायल हो गया। कोरापुट दक्षिण ओडिशा का एक जिला है, जहां मिचौंग चक्रवात के प्रभाव के कारण मंगलवार से भारी बारिश हो रही है। हादसे के वक्त भी तेज हवाएं और बारिश हो रही थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आनन फानन में परिवार के अन्य सदस्य उसे तुरंत बोरीगुम्मा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना से गांव में तब मातम पसर गया जब पिता और पुत्र को एक ही अर्थी पर मुखाग्नि दे कर परलोक विदा किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close