देविका सिंह को महिला इंटक का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनित होने पर टीआरएफ लेबर यूनियन ने आयोजित किया सम्मान समारोह

जमशेदपुर। महिला इंटक की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर श्रीमती देविका सिंह का सम्मान समारोह टी.आर.एफ. लेबर यूनियन कार्यालय में किया गया। श्रीमती देविका सिंह को यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय एवं महामंत्री एम.एच. हीरामानेक द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। महिला कर्मचारियों द्वारा माला पहनाकर देविका सिंह का अभिनंदन किया गया। इस विशेष अवसर पर यूनियन की ओर से स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।

इस दौरान राकेश्वर पाण्डेय ने देविका सिंह के द्वारा मजदूरों के लिए किए गए कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि देविका सिंह ने विशेष कर महिलाओं के लिए सदा बढ़चढ़कर काम किया है एवं उनके इन्हीं कार्यों के परिणाम स्वरुप उन्हें यह पद मिला है।उन्होंने महिला कर्मचारियों को आगे आने एवं मजदूर हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया एवं एकजुट होकर आगे बढ़ने की सीख दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि भविष्य में महिलाओं की भूमिका ट्रेड यूनियनों में अहम रहेगी। अपने वक्तव्यों में देविका सिंह ने राकेश्वर पाण्डेय का आभार प्रकट किया और कहा कि आज उन्हें जो भी जिम्मेदारी मिली है सब पाण्डेय जी के द्वारा दिखाए राह पर चलकर हीं मिली है। उन्होंने महिलाओं को दिन प्रतिदिन के क्रियाकलापों के साथ साथ मजदूरों के लिए कुछ करने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि जब भी किसी मजदूर को उनकी आवश्यकता होगी वो सदा मदद के लिए तैयार रहेंगी। टी.आर.एफ. लेबर यूनियन से ही ट्रेड यूनियन कैरियर की शुरुआत कर, आज इस मुकाम तक पहुंचने पर श्रीमती सिंह ने ईश्वर का धन्यवाद दिया एवं भविष्य में भी सभी का सहयोग यूं ही मिलता रहेगा ऐसा विश्वास प्रकट किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस कार्यक्रम में श्रीमती बिदूत्री सिंह, शोभा शर्मा, डेजी कुमारी, तराना बानो, अनिता बिरूआ, कीर्ति सिंह, शिप्रा कुमारी, ललिता कुमारी, प्रिया महतो, शालू महतो आदि महिला कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के सहायक सचिव श्री अंजनी कुमार ने किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close