बीबी के प्रेम प्रसंग से परेशान पति ने दे दी जान, कोर्ट ने चार साल बाद बीबी को सुनायी 7 साल की सजा, जुर्माना भी लगाया

Troubled by his wife's love affair, the husband committed suicide, after four years the court sentenced his wife to 7 years' imprisonment and also imposed a fine.

Court News। बीबी के प्रेम प्रसंग से परेशान पति ने अपनी जान दे दी थी। अब चार साल बाद पत्नी को मामले में दोषी पाते हुए कोर्ट ने सात साल की जेल की सजा सुनायी है। साथ ही 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मामला यूपी के फिरोजाबाद का है, जहां कोर्ट ने पति के आत्महत्या करने के मामले में पत्नी को दोषी ठहराया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चार वर्ष पहले पति ने अपनी जान दे दी थी। कोर्ट ने दोषी पत्नी को सात वर्ष की सजा सुनाई। इसके साथ ही उस पर 30 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया गया है। अर्थदंड जमा न करने पर दोषी पत्नी को तीन माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। जानकारी के मुताबिक नगला सिंघी क्षेत्र के गांव घुरकुंआ निवासी शिव नारायण के पुत्र राजेश ने धीरपुरा गैस प्लांट के पास जंगल में शीशम के पेड़ पर छह मार्च 2021 को जान दे दी थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। मृत्यु से पहले राजेश ने वीडियो बनाकर घटना के लिए अपनी पत्नी पुष्पा देवी को जिम्मेदार ठहराया था। परिजनों का कहना था कि पत्नी प्रेमी से बात करती थी। पत्नी के प्रेम-प्रसंग से परेशान होकर पति ने आत्महत्या की थी। बेटे की मौत के बाद शिव नारायण ने अपनी पुत्रवधू के विरुद्ध प्राथमिकी लिखवाई थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इससे पहले बरेली से भी एक ऐसा ही मामला आया था, जहां पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर पति की जान ले ली थी। इस मामले में कोर्ट ने पत्नी और उसके प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने यह भी कहा कि इन दोनों के संबंधों को यदि प्रेम प्रसंग की संज्ञा दी जाए तो यह प्रेम जैसे पवित्र शब्द का अपमान होगा।

Related Articles

close