पैसा कलेक्शन करने गए फाइनेंस कंपनी के दो मैनेजर को चाकू मारकर किया गंभीर घायल

गढ़वा । भवनाथपुर थाना क्षेत्र के बुका तितही टोला में मंगलवार की देर शाम एक अज्ञात व्यक्ति ने समस्ता माईक्रो फाइनेंस कम्पनी के दो कर्मियों पर चाकू से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उक्त दोनों कर्मी महिला समूह के समस्ता कम्पनी के ब्रांच मैनेजर है। जिसमे पलामू जिला के हैदरनगर निवासी अक्षय कुमार तथा गिरिडीह निवासी सदाम हुसैन का नाम शामिल है।

घायल सद्दाम हुसैन के लिखित आवेदन पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी है।घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचकर ईलाजरत कर्मी से चाकूबाजी की घटना की जानकारी ली।
उसके निशानदेही पर पुलिस ने इस घटना में घायल होने से डरकर तितही टोला के एक घर में छुपे समस्ता फाइनेंस कम्पनी के कर्मी सदाम हुसैन को सकुशल बरामद कर उसे ईलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार समस्ता फाइनेंस कम्पनी के उक्त दोनों ब्रांच मैनेजर मंगलवार की शाम करीब सात बजे पड़वा चट्टान स्थित तितही टोला में पैसा कलेक्शन हेतु गए हुए थे।इसी बीच हाथ में चाकू लिए एक अज्ञात हमलावर आ धमका तथा उक्त कर्मियों के पीठ, हाथ, पैर में ताबड़तोड़ चाकू से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अचानक हुई घटना से वहाँ अफरा तफरी मच गई.कर्मी अक्षय कुमार घायलावस्था में ही किसी तरह वहाँ से पैदल भागते हुए अस्पताल पहुंचा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीँ इस घटना में एक अन्य कर्मी सदाम हुसैन हाथ में चाकू लगने से घायल हो गया। वह भागते हुए तितही टोला के एक घर में छुप कर अपनी जान बचाई घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने उसे बरामद कर ईलाज के लिए अस्पताल लाया.उधर स्थानीय पुलिस चाकूबाजी की घटना में शामिल अज्ञात व्यक्ति की गिरफ्तारी हेतु जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close