स्किन केयर का जादुई नुस्खा : पानी में मिलाकर इस्तेमाल करें ये चीज…चेहरे पर निखार और काले निशान होंगे दूर!

Magical recipe for skin care: Use this thing by mixing it with water...your face will glow and dark spots will go away!

Skin Care Tips : नहाना हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है। इससे सिर्फ शरीर से गंदगी नहीं हटती बल्कि मानसिक रूप से शांति मिलती है। हालांकि अगर आप नहाने के पानी में कुछ घरेलू चीज को शामिल कर देंगे तो आपकी त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर होगी। जी हां हम बात कर रहे हैं हल्दी के बारे में। नहाने के पानी में थोड़ी सी हल्दी मिलाने से आपको अनगिनत फायदे हो सकते हैं।

त्वचा पर आएगी निखार 

नहाने के पानी में यदि आप चुटकी भर हल्दी मिला देते हैं तो आपकी त्वचा पर निखार आएगा। हल्दी में एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाया जाता है जो की त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे त्वचा से जुड़ी तमाम समस्याएं दूर हो जाती है और त्वचा पर नेचुरल ग्लो दिखता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्किन प्रॉब्लम

हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। अगर आपकी त्वचा पर इचिंग या रैशेज की समस्या है तो हल्दी वाले पानी से जरूर स्नान करें। इससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होगी।

कील मुंहासे होते हैं दूर

अगर आपको मुहासे की समस्या है तो आप नहाने के पानी में चुटकी भर हल्दी मिला दीजिए। इसके हीलिंग प्रॉपर्टीज एक्ने और पिंपल्स की समस्या दूर करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दाग धब्बों से मिलेगा छुटकारा

अगर आप चाहते हैं कि आपके शरीर पर किसी भी तरह के दाग धब्बे ना रहे तो आप हल्दी वाले पानी से जरूर स्नान कीजिए। हल्दी में पाए जाने वाले पोषक तत्व आपको दाग धब्बों की समस्या से छुटकारा दिलाएंगे। सर्दियों में अगर अधिक समय तक आप धूप में रहते हैं और ट्रेनिंग हो गई है तो आप हल्दी वाले पानी से स्नान कीजिए इससे आपको काफी आराम मिलेगा।

घाव भरने में मिलेगी मदद

हल्दी वाले पानी से स्नान करने से आपको घाव भरने में मदद मिलेगी क्योंकि हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं। अगर आपके शरीर में कहीं चोट लगी है या घाव हो गया है तो आप हल्दी वाले पानी से स्नान कीजिए। इससे आपको आराम मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शरीर को मिलेगा रिलैक्स

हल्दी में औषधीय गुण पाए जाते हैं ऐसे में अगर आपके शरीर में दर्द है तो हल्दी वाले पानी से स्नान कीजिए। लगातार भाग दौड़ करने से अगर आपको शरीर में दर्द हो रहा है तो हल्दी वाले पानी से स्नान करना फायदेमंद होगा।

Related Articles

close