बड़ा सड़क हादसा, स्कूल वैन को थार ने मारी टक्कर, कई बच्चे घायल

लखनऊ / राजधानी में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने स्कूली बच्चों को ले जा रही वैन में टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि ये हादसा शहीद पथ पर प्लासियो मॉल के पास हुआ है। दुर्घटना में 12 स्कूली बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। इनमें चार बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल बच्चों को मेदांता और लोहिया अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में आराध्या यादव, माही मौर्या, नंदनी, अर्थ कनौजिया, सार्थक शुक्ला, आशुतोष गुप्ता, घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि सीएमएस स्कूल की वैन बच्चों को छोड़ने जा रही थी तभी एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने बच्चों को गाड़ी से निकालकर अस्पताल पहुँचाया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close