Uttarakhand: बेटों ने पहले पिता का किया मर्डर, फिर जला डाला, बागेश्वर के बाद रुद्रप्रयाग में ‘महापाप’

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां बेडूला गांव में दो बेटों ने पहले अपने पिता की बेरहमी से हत्या की और इसके बाद उसके शव को जिंदा जला दिया है. देवभूमि के नाम से जाने वाले उत्तराखंड में इस घटना के बाद सनसनी फैली है. केदारघाटी में हुई वारदात से हर कोई हैरान है. हर कोई जानता चाहता है कि आखिर बेटों ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया?

गुरुवार सुबह का है मामला

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस वारदात के बारे में रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ये पूरा मामला गुरुवार सुबह का है. यहां दो बेटों ने मिलकर अपने पिता को निर्ममता से मार डाला. मृतक का नाम बलबीर सिंह है. उसकी उम्र 52 साल है. बुधवार रात को बेडूला गांव में रहने वाले दो युवकों ने बलबीर सिंह के साथ मारपीट की.उन्होंने उसे इतना
पीटा कि उसकी मौत हो गई.

सुबह शव जला डाला
बुधवार रात को पिता को मारने के बाद दोनों बेटे गुरुवार सुबह पिता के शव को नदी के पास ले गए. इन दोनों ने जुर्म को छिपाने के लिए शव को नदी किनारे आग लगाकर जला डाला. जब कुछ गांव वालों ने देखा कि नदी के किनारे से आग का धुआँ उठ रहा है. उसे देखकर वो मौके पर पहुंचे तो देखा कि पिता का शव दोनों ने जला दिया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने दोनों बेटों को किया गिरफ्तार
जब गांव वालों ने नाराजगी जाहिर की तो दोनों ने उनके साथ गाली-गलौज की. पुलिस को इसकी सूचना दी गई. पुलिस ने दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपी बेटों में से एक मुंबई में नौकरी करता है. बताया जा रहा है कि वो तीन दिन पहले ही घर आया था.दोनों का कहना है बचपन में उनके पिता ने उन्हें जमकर पीटा था. इस वजह से दोनों उसे पसंद नहीं करते थे. इसलिए उन्होंने पिता की हत्या कर दी थी.

बागेश्वर में पिता को पीटने का वीडियो वायरल
बता दे कि उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कांडा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक बेटा शराब के नशे में धुत होकर अपने भूतपू्र्व सैनिक पिताको पीट रहा है. वो उन्हें गाली भी दे रहा है. पास में खड़े किसी शख्स ने मोबाइल से पूरी वारदात का वीडियो बना लिया. अब ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close