Vastu Tips : ये पौधे खोल सकते हैं आपकी बंद किस्मत, घर में लगाने से होते है अनेकों फायदे

वास्तु शास्त्र के में कई ऐसे पेड़-पौधे बताए गए हैं जिन्हें घर- में लगाने से परिवार की सुख-शांति बनी रहती है। यदि घर में पेड़-पौधे लगाते समय भी वास्तु का ध्यान रखा जाए तो, इससे व्यक्ति के सौभाग्य के रास्ते खुल सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार लकी पौधे कौन-से हैं।

तुलसी

वास्तु शास्त्र के अनुसार सबसे पवित्र और शुभ पौधा तुलसी को माना गया है। धार्मिक महत्व के साथ-साथ तुलसी का पौधा वास्तु में भी विशेष महत्व रखता है। आप तुलसी को घर के आंगन, बालकनी या खिड़कियों के पास रख सकते हैं, जहां से इसे नियमित रूप से रोशनी मिल सके।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सौभाग्य का पौधा

बांस के पौधे को भी वास्तु और फेंगशुई दोनों में ही इसे सौभाग्य से जोड़कर देखा जाता है। बांस के पौधे में 5, 6 या 7 डंठल लगाना शुभ माना जाता है। यह पौधा भी व्यक्ति के सौभाग्य में वृद्धि करता है।

शमी का पेड़

भगवान शिव की पूजा में शमी का पौधा विशेष रूप से अर्पित किया जाता है। ऐसे में शमी का पेड़ होने से भगवान शिव की कृपा साधक पर बनी रहती है। साथ पौधे को घर में लगाने से सौभाग्य आकर्षित होता है, जिसके प्रभाव से घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अपराजिता का पौधा

अपराजिता का पौधा का भी हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। ऐसे में इस पौधे को घर की पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। माना जाता है कि इस पौधे को घर में लगाने से मां लक्ष्मी स्वयं घर में विराजमान रहती हैं, जिससे साधक को धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close