VIDEO: JPSC पर्चा लीक मामले में बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप, “हर बार पेपर लीक होना, शर्म की बात….” VIDEO पोस्ट कर कहा….

रांची/मिहिजाम। जेपीएससी पर्चा लीक मामले में परीक्षार्थियों का आक्रोक काफी बढ़ गया है। इधर इस मामले में अब बीजेपी भी सामने आयी है। बाबूलाल मरांडी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। वहीं, मिहिजाम स्थित जन जातीय संध्या महाविद्यालय में आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा (जेपीएससी) की पहली पाली में प्रश्न पत्र के बंडल की सील पहले से खुली होने का आरोप लगा सेंटर के परीक्षार्थियों ने जमकर बवाल काटा है।

पर्चा लीक का वीडियो शेयर करते हुए बाबूलाल मरांडी ने लिखा है कि परीक्षा केंद्र के बाहर खुलेआम उत्तर पुस्तिका भरवाई जा रही है। चतरा में भी प्रश्न पत्र लीक होने की बात सामने आ रही है। चंपई सरकार द्वारा अधूरी तैयारी के साथ हड़बड़ी में JPSC परीक्षा कराने के निर्णय और सीट बेचने के कुत्सित प्रयास ने छात्रों के सपनों को चकनाचूर कर दिया। झारखंड में परीक्षा होना और हर बार उसका पेपर लीक होना शर्म की बात है झामुमो कांग्रेस सरकार ने छवि ऐसी बना दी है कि ‘परीक्षा होगा, तो पेपर लीक होगा’ |

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कई जगहों पर परीक्षा सेंटर पर परीक्षा देने पहुंचे छात्र प्रश्न पत्र लीक होने का आरोप लगाकर परीक्षा को रद्द करने की मांग की है। हालांकि, कुछ देर हुए हंगामे के दौरान दोबारा से परीक्षा आरंभ हो गई। लेकिन कुछ छात्रों ने परीक्षा प्रश्न पत्र लीक होने के आरोप लगाते हुए परीक्षा का बहिष्कार कर हंगामा जारी रखा।

इस बीच सोशल मीडिया पर प्रश्न पत्र लीक होने की अफवाह फैली और मौके पर जामताड़ा पुलिस व प्रशासनिक अमला मुस्तैद हो गया। ज्यादातर परीक्षार्थियों ने परीक्षा में शामिल होकर दूसरी पाली की परीक्षा भी दी। दूसरी ओर परीक्षा का बहिष्कार करने वाले छात्र-छात्राएं केंद्र परिसर में परीक्षा रद्द करने की मांग करते रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close