VIDEO-शादी के दौरान दुल्हे की मौत : दुल्हन लेने गये दुल्हे का शव लेकर लौटी बारात, शादी के दौरान मंच से गिरा, हुई मौत

नयी दिल्ली/सियालकोट। दुल्हन लेने पहुंचा दुल्हे की शादी के दौरान मौत हो गयी। बारात लगने के बाद रस्म चल रही थी, उसी दौरान दुल्हा वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा, उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी। मामला पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से. सियालकोट के दस्का की है, जहां नईम नाम के शख्स की शादी मंगलवार को थी, वो बारात लेकर अपनी दुल्हन को लाने पहुंचा था। सब कुछ काफी अच्छा चल रहा था, इसी बीच रस्म के दौरान दुल्हे की तबीयत बिगड़ गयी, जिसके बाद दुल्हा वहीं गिर पड़ा और फिर उसकी मौत हो गयी।

Video….

घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दूल्हे को एक ऐसे सोफे पर बैठा हुआ दिखाया गया है जिसमें उसके परिवार के सभी सदस्य उसके साथ बैठे हुए हैं। निकाह के दौरान ही दूल्हे की तबियत बिगड़ी. पहले वो अचानक आगे की तरफ झुकता है फिर गिर जाता है। दूल्हे की इस हालत पर ख़ुशी का माहौल गम में बदल जाता है और लड़की के घरवालों से लेकर लड़के के परिजन तक सभी भौचक्के रह जाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दूल्हे की तबियत बिगड़ने से परिजन घबरा जाते हैं। बताया जा रहा है कि मौके पर ही दूल्हे की नब्ज जांची गयी और उसे मृत घोषित कर दिया गया।पुलिस को परिजनों ने बताया है कि दूल्हे की मौत हार्ट अटैक से हुई है। परिजनों के मुताबिक घटना उस वक्त की है, समारोह के दौरान अपने परिवार के साथ स्टेज पर बैठा दूल्हा बेहोश हो गया और उसकी मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close