VIDEO : इगा स्वियातेक ने दूसरी बार जीता फ्रैंच ओपन…. हार पर 18 साल की कोको फूट-फूटकर रोयी

पेरिस। पालेंड की विश्व नंबर-1 इगा स्वियातेक ने फ्रेंच ओपन का खिताब जीत लिया है। ये उनके करियर का दूसरा ग्रैंड स्लैम है। फ्रेंच ओपन के फाइनल में स्वियातेक ने 18 साल की अमेरिकी स्टार कोको गाफ को सीधे सेटों में 6-1, 6-3 से पराजित किया।

कोको गाफ करियर का तीसरा फ्रेंच ओपन खेल रही थी। इससे पहले गाफ किसी भी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में नहीं पहुंच सकी थी। ये उनका पहला ग्रैंड स्लैम फाइनल था। लेकिन वो पहला ग्रैंड स्लैम नहीं जीत सकी। हार के बाद कोको के आंसू छलक गये। कोको गाफ ने स्पीच देते समय भावुक होते हुए आंसू पोंछे और सभी का शुक्रिया कहा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं पालेंड की इगा का ये दूसरा ग्रैंड स्लैम था। इससे पहले उन्होंने एक फ्रैंच ओपन का फाइनल खेला था, जिसमें उसने जीत दर्ज की थी। इस बार इगा ने फाइनल में जीत दर्ज की और करियर का दूसरा ग्रैड स्लैम जीत लिया। इगा इसी साल आस्ट्रेलिन ओपन के सेमीफाइनल में भी पहुंची थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close