VIDEO : झारखंड के विधायकों का छत्तीसगढ़ में तीखा विरोध…”बेटियां जलायी जा रही है, विधायक यहां पिकनिक कर रहे हैं”….लगे वापस जाओ-वापस जाओ के नारे…

रायपुर। खरीद फरोख्त के डर से झारखंड के विधायक इन दिनों छत्तीसगढ़ के होटल में छुपे हैं। इधर झारखंड के विधायकों को छत्तीसगढ़ में जगह-जगह विरोध झेलना पड़ रहा है । छत्तीसगढ़ के मुंगेली के बाद रायपुर में भी होटल मेफेयर (जहां कांग्रेस के विधायक ठहरे हैं) के बाहर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्च ने जोरदार प्रदर्शन किया। मुंगेली में भी प्रदर्शन के दौरान झारखंड के विधायकों पर गंभीर आरोप लगा कि एक तरफ जहां झारखंड में बेटियों को जिंदा जलाया जा रहा है, दूसरी तरफ से झारखंड के विधायक छत्तीसगढ में पिकनिक करने आये हैं।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को झारखंड से आये झामुमो-कांग्रेस विधायकों के ख़िलाफ़ मोर्चा खोला। भाजयुमो कार्यकर्ता भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के नेतृत्व में दोपहर 3 बजे नया रायपुर स्थित होटल जहाँ विधायक ठहरे हैं पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच भाजयुमो कार्यकर्ताओं को बेरिकेट लगा कर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भाजयुमो कार्यकर्ताओं का आरोप हैं कि झारखंड में अराजकता का वातावरण हैं बेटियां सुरक्षित नहीं हैं उन्हें पेट्रोल डाल कर बेखौफ जलाया जा रहा हैं और झारखंड के विधायक छत्तीसगढ़ में पिकनिक मना रहे हैं। भाजयुमो का आरोप हैं कि जिस कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में शराबबंदी का वादा किया था, वह यहाँ झमुमो-कांग्रेस विधायकों को शराब पिला रही है। भाजयुमो के विरोध प्रदर्शन और नारेबाज़ी के बीच पुलिस ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया और राखी थाने ले गयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close