VIDEO- नेताजी की अश्लील हरकत, शादी समारोह में बार बालाओं के साथ भरे मंच पर करने लगे गंदा काम, वीडियो हुआ वायरल

हाजीपुर। लोजपा नेता ने भरे मंच पर ऐसी अश्लील हरकत कर दी, कि देखकर शर्मिंदा हो जाये। अब नेताजी का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। मामला हाजीपुर का है, जहां चिराग पासवान की पार्टी (लोजपा रामविलास) के नेता गोपी राय का बहुत ही अश्लील वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में गोपी राय मंच पर मुंह में नोट लेकर डांसर के साथ अश्लील हरकत करते दिख रहे हैं।

लड़की के साथ अश्लील डांस करने वाले नेता गोपी राय एलजेपी रामविलास पार्टी के जिला संगठन मंत्री हैं। हाल ही में एलजेपी रामविलास के बड़े नेता रविंद्र सिंह द्वारा नियुक्ति पत्र देकर पद दिया गया है। हाजीपुर के चार नंबर के वार्ड पार्षद के पति भी हैं. सोशल मीडिया पर गोपी राय ने कई तस्वीरें चिराग पासवान के साथ शेयर की हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वीडियो में पीछे खेसारी लाल यादव का गाना बज रहा है. हालांकि यह गाना मंच पर बज रहा है या वीडियो के पीछे से लगाया गया है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि HPBL न्यूज नहीं करता है। वायरल वीडियो पर लोगों की तीखी प्रतिक्रिया आ रही है। वायरल वीडियो में दिख रहे नेता गोपी राय जमुई सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) के करीबी भी बताए जाते हैं।

दावा किया जा राह है कि VIDEO सात दिसंबर का है। शादी समारोह में ऑर्केस्ट्रा का आयोजन हुआ था। इस कार्यक्रम में एलजेपी रामविलास के नेता गोपी राय भी शामिल होने के लिए पहुंचे थे। मंच पर चढ़े तो वे अपनी मर्यादा भूल गए। ठुमके तो लगाए लेकिन साथ ही अश्लील हरकत करने लगे। वहां पर मौजूद लोगों ने मोबाइल में वीडियो बनाया था जो अब वायरल हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close