VIDEO: पीएम मोदी ने अपने हनुमान को लगाया गले, चिराग पासवान ने छुए PM मोदी के पैर, तो मोदी ने सीने से लगाया

नयी दिल्ली। एनडीए में शामिल दल 18 जुलाई को दिल्ली के अशोका होटल में एकजुट हुए। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने एनडीए (NDA) के घटक दल के नेताओं से मुलाकात की. नेताओं से मुलाकात के दौरान नरेंद्र मोदी ने अपने ‘हनुमान’ एलजेपी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) को गले लगाया. चिराग ने पीएम मोदी के पांव छुए।

यहां देखे विडियो….

इसी दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) प्रमुख चिराग पासवान की मुलाकात सुर्खियों में रही। दरअसल मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक में पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद एनडीए में शामिल दलों के नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान जेपी नड्डा, अमित शाह, जीतनराम मांझी, एकनाथ शिंदे, उपेद्र कुशवाहा, संजय निषाद, चिराग पासवान, पशुपति पारस व अन्य नेता मौजूद रहे। पीएम मोदी ने इन नेताओं का अभिवादन स्वीकार किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं जब पीएम नरेंद्र मोदी की नजर चिराग पास्वान पर गई तो उन्होंने उन्हें करीब आने का इशारा किया। तभी चिराग पासवान ने पीएम मोदी के पैर छुए। इसके बाद पीएम मोदी ने चिराग को तपाक से गले लगा लिया। चिराग पासवान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खुद चिराग ने इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। इसपर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

चिराग ने वीडियो ट्वीट कर लिखा, “इस स्नेह और सम्मान के लिए आपका आभार आदरणीय प्रधानमंत्री जी।” मालूम हो कि 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव से पहले रामविलास पासवान के निधन होने के बाद लोजपा में उथल-पुथल के दौरान चिराग पासवान ने खुद को पीएम मोदी का हनुमान बताया था। बता दें कि बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं। इन 40 सीटों पर एनडीए की नजरें बनी हुई है। वहीं चिराग पासवान ने भी दावा किया है कि इस बार बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close