VIDEO: पूर्व प्रधानमंत्री को मारी गोली…. चुनाव प्रचार के दौरान भरी सभा में सीने में लगी गोली….मचा हड़कंप, वीडियो देखिये

टोकियो। पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को चुनाव प्रचार के दौरान गोली मार दी गई है। घटना जापानके नारा शहर की बताई जा रही है। गोली लगने की वजह से पूर्व प्रधानमंत्री की हालत बेहद गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि शिंजो आबे सीने में गोली लगी है। पूर्व प्रधानमंत्री की हालत बेहद गंभीर है। उन्हें एयरलिफ्ट कर टोकियो लाया जा रहा हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुए हमले के बारे में जापान के अधिकारियों का कहना है कि एअरलिफ्ट करते वक्त पूर्व प्रधानमंत्री आबे के दिल की धड़कन नहीं चल रही थी। उनकी सांसे भी नहीं चल रही थी। हालांकि अभी तक इस मामले पर डॉक्टरों की तरफ से कुछ भी आधिकारिक तौर पर नही कहा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी बीच हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। तेतसुआ नाम का आरोपी यमागामा शहर का रहने वाला है। जापान में उच्च सदन का चुनाव हो रहा है। हमलावर के साथ अधिकारी बात कर रहे हैं। आपको बता दे कि उच्च सदन के चुनाव में एक बार फिर शिंजो आबे मैदान में है।

शुक्रवार की सुबह से शिंजो आबे नारा शहर में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। चारों तरफ से जवानों से घिरे शिंजो आबे लोगों के बीच अपनी बात रख रहे थे। तभी पीछे से चली गोली, पूर्व प्रधानमंत्री को जा लगी। गोली लगने के बाद मौजूद सुरक्षाकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। सुरक्षाकर्मियों को हमलावर को काबू में लेते हुए प्रधानमंत्री को मौके पर मौजूद स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई।

Related Articles

close