VIDEO: “छोट मुंह बड़ बात बोलता हैं, जितना हमर नेता बाबूलाल जी का उमर होगा उतना इसका पैदाइश भी नहीं हुआ होगा”….पढ़िए क्यों भड़क गए बीजेपी विधायक

रांची । मामला विधानसभा के मानसून सत्र का है जब सदन के बाहर बीजेपी विधायक शशि भूषण मेहता मीडिया के सामने अपनी भड़ास निकाली। कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी पर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि छोट मुंह बड़ बात बोलता है, हमारे नेता बाबूलाल मरांडी जी का जितना उमर होगा उतना उसका पैदाइश भी नहीं होगा और यदि होगा भी तो ## घूमता होगा।

पांकी विधायक शशि भूषण मेहता कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के बयान का विरोध कर रहे थे। मालूम हो की कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के बयान पर सत्र के दौरान खूब हंगामा हुआ था। मामला इतना बढ़ गया था की सत्र को स्थगित करना पड़ा था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर इरफान अंसारी ने भी बीजेपी विधायक के बयान को ट्वीट कर कहा की ये भाजपा विधायक असली चेहरा है। नालायक समाज में रहने लायक नहीं है, धर्म के नाम पर भाजपा से विधायक बन बैठा है। बहरहाल मामला जो भी सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close