VIDEO – झारखंड के तीन स्कूलों का देश में बजा डंका… स्वच्छता के क्षेत्र में इन स्कूलों को किया गया सम्मानित

रांची: स्वच्छता का पाठ बच्चों को पढ़ाने में अव्वल रहे झारखंड के तीन स्कूलों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिया गया। झारखंड को स्वच्छ स्कूल अवार्ड में देश में तीसरा स्थान मिला है। झारखंड, गुजरात और पुडुचेरी के बाद तीसरे स्थान पर रहा। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को यह पुरस्कार प्रदान किया। जिन विद्यालयों को यह पुरस्कार मिला, उनमें पश्चिमी सिंहभूम के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, नोवामुंडी, रांची के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, सोनाहातू तथा पूर्वी सिंहभूम के टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल, कदमा शामिल है

यहां देखे विडियो …

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने बताया कि देशभर के 8.23 लाख स्कूलों ने इस पुरस्कार के लिए आनलाइन निबंधन कराया था, जिनमें 39 स्कूलों का चयन अंतिम रूप से हुआ। इनमें 34 स्कूलों का चयन ओवरआल तथा पांच का चयन सब कैटेगरी में इस पुरस्कार के लिए हुए। देशभर के कुल 39 स्कूलों को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार मिला जिनमें तीन झारखंड के हैं। प्रत्येक स्कूलों को पुरस्कार के रुप में 60 हजार रुपये प्राप्त हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि इस पुरस्कार के लिए राज्य सरकार ने 26 स्कूलों की अनुशंसा भेजी थी, जिनमें तीन स्कूलों का चयन हुआ था। झारखंड के तीनों स्कूलों को ओवरआल श्रेणी में पुरस्कार मिले हैं। बता दें कि स्वच्छ विद्यालय राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण के लिए दिल्ली में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह भी उपस्थित हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close