VIDEO: …जब वैभव सूर्यवंशी की हो गयी श्रीलंकाई खिलाड़ी के साथ लड़ाई, मैदान पर धक्का-मुकी का VIDEO हुआ वायरल, देखिये

भारत ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई सीरीज मैच सुपर ओवर तक गया, जहां इंडिया ए को हार मिली। मैच के दौरान वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ी के बीच विवाद का वीडियो वायरल।

Vaibhav Suryavanshi : क्रिकेट मैदान पर उस वक्त माहौल गरमा गया, जब टीम इंडिया के विस्फोटक खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के साथ श्रीलंकाई खिलाड़ी की धक्का मुकी हो गयी। श्रीलंकाई खिलाड़ी की टिप्पणी के बाद वैभव सूर्यवंशी के साथ लड़ाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पूरा वाकया भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले का है, जहां एक तरफ रोमांचक सुपर ओवर में मैच का फैसला हुआ, वहीं दूसरी ओर मैदान पर हुए विवाद ने ज्यादा सुर्खियां बटोर लीं। इस मुकाबले हौमें भारतीय टीम को सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा।

वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ी के बीच विवाद

मुकाबले के दौरान उस समय माहौल गरमा गया जब भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए के एक खिलाड़ी के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों खिलाड़ियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।स्थिति को संभालने के लिए अन्य खिलाड़ियों और अंपायरों को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा। मैदान पर कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

वायरल हुए वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू होती है। वायरल दावों के अनुसार, श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने वैभव से कहा कि यह आईपीएल नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट है। जिसके बाद पलटवार करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जवाब देते हुए कहा कि यह टूर्नामेंट का अंत नहीं, बल्कि सिर्फ एक सामान्य मैच है। उनके इस जवाब की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

फैंस के बीच चर्चा में वैभव का अंदाज

घटना के बाद फैंस वैभव सूर्यवंशी के आत्मविश्वास और जवाबी अंदाज की सराहना कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि युवा बल्लेबाज ने दबाव में आए बिना अपने अंदाज में जवाब दिया।मैच खत्म होने के बाद खिलाड़ियों के बीच हुई इस बहस का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस घटना पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक दोनों टीमों या बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

सुपर ओवर तक पहुंचा रोमांचक मुकाबला

मैच की बात करें तो भारत ए और श्रीलंका ए के बीच यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए ने 265 रन बनाए।जवाब में श्रीलंका ए ने भी 265 रन बनाकर मैच को टाई कर दिया। इसके बाद सुपर ओवर के जरिए विजेता का फैसला किया गया, जिसमें श्रीलंका ए ने बाजी मारते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close