VIRAL VIDEO: क्या आपने सुनी है संस्कृत भाषा में क्रिकेट कमेंट्री ?….हो जायेंगे आप दीवाने…

वायरल वीडियो ..…क्या आप संस्कृत में क्रिकेट की कमेंट्री सुनी है, जी हां संस्कृत में…आपको आश्चर्य हो रहा होगा पर जब सुनेंगे तो बिल्कुल रोमांचित हो उठेंगे। आप क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी या अन्य कोई भी खेल का आनंद तो जरूर लेते होंगे जिसमे खेल की कमेंट्री करते भी सुनी होगी। किसी भी खेल में होने वाली कमेंट्री का विशेष महत्त्व होता है जो उस खेल के प्रति और भी लगाव और जिज्ञासा पैदा कर देती है। ये कमेंट्री आप हिंदी, इंग्लिश या अन्य स्थानीय भाषा में सुनी होंगी। परंतु जब कमेंट्री संस्कृत भाषा में हो तो इसके अंदाज और तरीके को सुनकर आप रोमांचित हो उठेंगे।

बेंगलूर शहर का एक वीडियो जिसमे कॉलोनी में एक क्रिकेट मैच होता दिख रहा है और उस मैच में हो रही कमेंट्री संस्कृत भाषा में है। हो सकता है कमेंट्री में सारी शब्द के मतलब आप समझ नहीं पाएं फिरभी आप मैच के कमेंट्री को जरूर समझ लेंगे। कमेंटेटर संस्कृत भाषा में ही दर्शक से उसकी राय लेते देखे जा रहे हैं।

संस्कृत भाषा का है विशेष महत्व

संस्कृत भाषा हिंदू धर्म में देवताओं की भाषा मानी जाती है।हिंदू धर्म में इस भाषा का विशेष महत्व है। हिंदू धर्मग्रंथ और पूजा पाठ के जितने भी श्लोक और मंत्र का उच्चारण किया जाता है सारे की भाषा संस्कृत है। संस्कृत सबसे शुद्ध भाषा के रूप में मानी जाती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close