विराट तूसी ग्रेट हो : भारत ने दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए दिया 327 रनों का लक्ष्य, विराट ने की सचिन की बराबरी, अय्यर का भी अर्धशतक

कोलकाता। विराट कोहली के शानदार शतक की बदौलत टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 327 रनों का लक्ष्य रखा है। विराट ने आज के शतक के साथ मास्टर ब्लास्टर के वनडे में 49 शतक की बराबरी कर ली है। भारत ने आज 5 विकेट पर 326 रन बनाये। कोलकाता के ईडेन गार्डन में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने तेज शुरुआत की। रोहित और शुभमन की सलामी जोड़ी ने 62 रनों की साझेदारी की, लेकिन अच्छी लय में दिख रहे रोहित शर्मा 24 गेंद पर 40 रन बनाकर आउट हो गये। रोहित ने अपनी 40 रनों की पारी में 2 छक्के और 6 चौके जमाये थे।

शुभमन अच्छा खेल रहे थे, लेकिन 24 पर 23 रन बनाकर वो भी महाराज की गेंद पर बोल्ड हो गये। दोनों सलामी बल्लेबाज के पवैलियन लौटने के बाद विराट और श्रेयस अय्यर की जोड़ी ने कमाल की बैटिंग की। मौके की नजाकत के मुताबिक दोनों ने सिंगल-डबल रन जुटाये और पारी को 227 रन तक पहुंचा दिया। 77 रन बनाकर अय्यर इसी स्कोर पर आउट हो गये। उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 87 गेंद पर 77 रन बनाये।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राहुल सस्ते में निपट गये, उन्होंने सिर्फ 8 रन बनाये। सूर्यकुमार ने अपने नाम के अनुरूप शॉट जमाने ही शुरू किये थे, लेकिन 14 गेंद पर 24 रन बनाकर वो भी आउट हो गये। साउथ अफ्रीका की ओर से लूंगी नगीड़ी, मार्को जानसन, राबड़ा, महाराज, समसी ने 1-1 विकेट लिये।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close