सरकारी व्यवस्था से क्षुब्ध वार्ड सदस्य देंगे सामूहिक इस्तीफा

गढ़वा। जिले के वार्ड सदस्य संघ ने सामूहिक इस्तीफे की बात कही है। प्रखण्ड के वार्ड सदस्य संघ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में गढ़वा और डंडा प्रखंड के वार्ड सदस्यों ने सर्वसम्मति से सामूहिक इस्तीफा देने की बात कही।

वार्ड के सदस्यों का दर्द इस कदर बढ़ गया है की अपने आप को वार्ड के काम कराने में असहज महसूस कर रहे है।उनका कहना है की पंचायती राज में आम जन तक हम वार्ड सदस्य से सुविधा मिलने की शुरुआत होती है परंतु हम अपने वार्ड की समस्या को लेकर कार्यालय कार्यालय चक्कर लगाते रहते हैं पर समस्या के समाधान नहीं होती उल्टा धमकी दी जाती है। जिससे हम सभी मर्माहत है। और हैं अधिकार नहीं मिलने से जनता के भरोसे पर हम खरे नहीं उतर पा रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संघ द्वारा निर्णय लिया गया की अगर अधिकार नहीं मिल पाया तो 20 जनवरी से पहले सभी वार्ड सदस्य गढ़वा और डंडा प्रखंड के कुल 346 वार्ड सदस्य सामूहिक इस्तीफा देंगे। उन्होंने आरोप लगाया की 12 साल से वार्ड सदस्यों का अधिकार नहीं मिल पा रहा है।

आरोप लगाया की आवेदन देने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो पाता है इससे पहले तीन बार गढ़वा प्रखंड विकास पदाधिकारी को जिला उपायुक्त एंड उपविकास आयुक्त को एप्लीकेशन दिया गया लेकिन कोई करवाई नहीं हुआ।
वार्ड सदस्यों को हर तरह से परेशान किया जा रहा है।
झूठे केस में फ़साने का धमकी दिया जा रहा है। वार्ड सदस्यों के जरिए सरकार के योजनाओं का मिलने का लाभ जरूरतमंदों को नहीं मिल पा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संघ ने सर्वसम्मति से कहा की हम सभी गढ़वा प्रखंड एवं डंडा प्रखंड के वार्ड सदस्य इस्तीफा देंगे। कार्यालय के चक्कर लगाते लगाते माली स्थिति खराब हो गई है।
मौके पर गढ़वा प्रखंड के वार्ड संघ के अध्यक्ष- रईश खान
डंडा प्रखण्ड अध्यक्ष – नरेश राम,प्रवक्ता – राजू ठाकुर, उपाध्यक्ष – मुमताज अंसारी, जिला समन्वयक – मुन्ना सिंह, वार्ड सदस्य – मुस्तफा अंसारी, उपाध्यक्ष – वेद प्रकाश तिवारी, उपाध्यक्ष – डबलू खान उर्फ सईद
​​राजा खान, जिला समन्वयक – बीरेंद्र कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष – आनंद कुमार रवि एवम गढ़वा और डंडा प्रखण्ड के अन्य वार्ड सदस्य उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close