कांग्रेस नेता गुटखा खाकर थाने में आया, तो IPS ने मारी लात, फिर सांसद प्रतिनिधि और IPS के बीच हुई जमकर हाथापाई… थाने में कांग्रेसियों ने काटा बवाल, देखिए Video

जगदलपुर। कांग्रेस नेता गुटखा खाकर थानेदार के चैंबर में आया तो बैठे IPS ने कांग्रेस नेता को एक लात मार दिया। इधर गुस्साये कांग्रेस नेता ने भी IPS के साथ हाथापाई कर दी। घटना के बाद कांग्रेसियों ने थाने में जमकर बवाल मचाया। मामला छत्तीसगढ़ के बस्तर के जगदलपुर की है। इस मामले में आज एसपी ने जांच के आदेश दिये हैं। IPS का नाम विकास कुमार है, जो प्रशिक्षु IPS के तौर पर CSP के पद पर जगदलपुर में पदस्थ हैं। जानकारी के मुताबिक सीएसपी जगदलपुर के सिटी कोतवाली थाना में प्रभारी के चैंबर में बैठे थे, तभी एक कांग्रेस नेता महेश द्वेदी थानेदार के चैंबर में आया।

कांग्रेस नेता महेश ने गुटखा खा रखा था, जिसे देखकर आईपीएस विकास कुमार भड़क गये और फिर गुस्से में कांग्रेस नेता को एक लात मार दिया। इसके बाद महेश ने प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी और सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य को वहां बुलवा लिया। सुशील और IPS विकास कुमार के बीच थाने के भीतर ही हाथापाई हो गई। इसकी खबर फैलते ही काफी संख्या में यूथ कांग्रेस के लोग कोतवाली थाने पहुंच गए और थाने का घेराव कर दिया। स्थानीय विधायक समेत वरिष्ठ कांग्रेसी भी मामले को लेकर एसपी दफ्तर पहुंचे और कार्रवाई की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यहां देखे विडियो….

वहीं एसपी ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। वहीं सीएम भूपेश बघेल ने इस मामले पर विधायक रेखचंद जैन को फोन कर घटना की जानकारी ली हैं। मिली जानकारी के अनुसार शाम करीब साढे चार बजे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता महेश द्विवेदी किसी काम को लेकर कोतवाली थाने गए थे। इस दौरान वहां टीआई के चेंबर में सीएसपी विकास कुमार भी मौजूद थे।

गुटखा खाते देख आईपीएस भड़के
बताया जाता है कि महेश उस वक्त गुटखा खाए हुए थे। इस बात पर सीएसपी कुमार नाराज हो गए। बकौल महेश द्विवेदी उन्होंने महेश को लात मार दिया और बाहर जाने को कहा। इसके बाद महेश ने इसकी सूचना सांसद प्रतिनिधि व प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी सुशील मौर्य को मोबाइल के माध्यम से दी। कुछ देर में सुशील भी वहां पहुंच गए। सीएसपी और उनके बीच बहस के दौरान दोनों के बीच हाथापाई हो गई।इसकी खबर लगते ही थोड़े ही देर में एनएसयूआई, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंच गए। नारेबाजी करते हुए थाने का घेराव किया। इस दौरान काफी संख्या में थाने में बल तैनात कर दिया गया। घटना की जानकारी लगते ही संसदीय सचिव रेखचंद जैन, इंद्रावती विकास प्राधकिरण अध्यक्ष व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी व पूर्व महापौर जतिन जायसवाल तथा मलकीत सिंह गैदू एसपी दफ्तर पहुंचे। देर शाम तक डीआईजी जितेंद्र सिंह मीणा के साथ हुई बैठक में घटना की निष्पक्ष जांच कर तीन दिन के भीतर कार्रवाई की मांग की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close