झारखंड में मौसम का अलर्ट : रांची में 25 जुलाई तक तेज बारिश और बादल…दुर्गा पूजा पर क्या होगा असर…जानें क्या है मौसम विभाग की भविष्यवाणी

Weather alert in Jharkhand: Heavy rain and clouds expected in Ranchi until July 25th... What will be the impact on Durga Puja... Find out what the weather department has predicted.

रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 25 सितंबर तक राजधानी रांची और राज्य के कई हिस्सों में बादल छाये रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का असर

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद के मुताबिक, 25 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर क्षेत्र बनने की संभावना है। यह फिलहाल पुरी और भुवनेश्वर की दिशा में है, लेकिन उत्पन्न नमी का असर झारखंड पर भी देखने को मिलेगा। इसके कारण 26 से 29 सितंबर तक राज्य में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना जताई गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रमुख हाइलाइट्स

रांची में मौसम का हाल

रांची में 25 सितंबर तक बादल छाये रहेंगे और एक-दो बार हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। फिलहाल मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। उमस और हल्की गर्मी का एहसास रह सकता है।

बारिश का ताजा आंकड़ा

  • देवघर: 40.5 मिमी

  • कांके: 80.4 मिमी

  • मेदिनीनगर: 13.6 मिमी

  • बोकारो: 1.4 मिमी

मॉनसून का वर्तमान हाल

  • झारखंड में मॉनसून 1 जून से 30 सितंबर तक रहता है।

  • 1 जून से 19 सितंबर तक 1128.1 मिमी बारिश, जो सामान्य 950.9 मिमी से 19% अधिक।

  • 1 सितंबर से 19 सितंबर तक केवल 117.2 मिमी बारिश हुई, सामान्य 152.1 मिमी से 23% कम।

  • रांची में अब तक 1423 मिमी बारिश, सामान्य से 47% अधिक।

जिलों में बारिश की स्थिति

  • देवघर: 13% कम

  • गढ़वा: 6% कम

  • गोड्डा: 10% कम

  • हजारीबाग: 2% कम

  • पाकुड़: 26% कम

  • सिमडेगा: 1% कम

Related Articles

close