Weather Forecast Today: कड़ाके की शीतलहर की चपेट में रहेंगे ये 7 राज्य, तो यहां होगी आफत की बारिश, जानें मौसम का ताजा हाल

Weather Forecast Today, Aaj Ka Mausam 21 December 2024: आज 21 दिसंबर 2024 और दिन शनिवार है। इसके साथ हिंदू पंचाग के मुताबिक आज पौष मास, कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि भी है। यानी आज दिसंबर महीने का 21वां दिन और पौष मास का छठा दिन है।अपने मिजाज के मुताबिक मौसम के मिजाज में इन दिनों बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।

इन दिनों दिल्ली-एनसीआर और आसास के इलाके समेत पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट में है। इस दौरान कई जगहों पर पाले के साथ-साथ घना कोहरा और धुंध का भी कहर देखने के मिल रहा है।  जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्कम समेत कई अन्य जगहों पर में तापमान का पारा शून्य डिग्री सेल्सियस से भी नीचे माइनस में चला गया है। जबकि दक्षिण भारत के कई राज्यों में हल्की से मध्यम के साथ-साथ तेज बारिश का दौर भी जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज के मौसम का ताजा पूर्वानुमान
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत अन्य हिमालयी पहाड़ी राज्यों के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर की स्थिति 24 दिसंबर तक बनी रह सकती है। इस के दौरान तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है इससे भीषण शीतलहर का प्रकोप दिख सकता है। मौसम विभाग ने कई जगहों के लिए शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। कश्मीर घाटी में तो चिल्लई कलां से पहले ही तापमान का पारा शून्य से भी नीचे लुढ़कर कई डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है।

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कई हिस्सों में भी कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त होता प्रतित हो रहा है। धुंध, कोहरा और पाले से भी लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। हरियाणा के हिसार में तो तापमान का पारा 3 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया है। राजस्थान में भी सर्दी का सितम जारी है। शीतलहर के अभी आगे भी जारी रहने का अनुमान है। कड़ाके की बीच राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के अगले सप्ताह की भी आशंका है बारिश हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां न्यूनतम तापमान पांच से छह डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। साथ ही सुबह के समय कोहरा भी लोगों को  परेशान कर रहा है। आईएमडी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर और आसपास के हिस्सों  अगले सप्ताह बारिश संभव है।

स्काईमेट वेदर का पूर्वानुमान (Weather Forecast Today)
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक पश्चिम-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव अधिक मजबूत होकर उत्तर दिशा में बढ़ रहा है और जल्द ही इसके डिप्रेशन में तब्दील होने की आशंका है। वहीं 27 दिसंबर के आसपास पश्चिमी हिमालय और उससे सटे मैदानी इलाकों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता दिख रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तर तमिलनाडु, तेलंगाना, रायलसीमा,  दक्षिण छत्तीसगढ़, ओडिशा,  गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल समेत कई अन्य जगहों पर हल्की के साथ मध्यम तो कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में हल्की बारिश और बर्फबारी की भी संभावना है। जबकि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत देश के कुछ अन्य हिस्सों में भी शीतलहर की आशंका है। इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान समेत कुछ अन्य जगहों पर भी पाला संभव है।

तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय तमिलनाडु, दक्षिण तेलंगाना, रायलसीमा और तटीय ओडिशा, में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरा देखा गया।

Related Articles

close