Weather Update: झारखंड में ‘मोचा’ चक्रवात पर बड़ी अपडेट, इस दिन से होगी बारिश …

रांची: चक्रवाती तूफान मोचा को लेकर लोगों के मन में बहुत सारे सवाल हैं। लोग जानना चाहता हैं कि क्या मोचा का झारखंड में भी असर होगा। यदि हां तो कौन से इलाके प्रभावित होंगे। किन जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान में इन्हीं सवालों का जवाब देने का प्रयास किया है। मौसम विज्ञान केंद्र (रांची) ने विस्तार से बताया है कि झारखंड में मोचा चक्रवात का कितना और कहां असर होगा।

झारखंड में इसका कितना होगा असर

मौसम विभाग ने कहा कि झारखंड में मोचा का आंशिक असर ही होगा। पिछले 3 दिनों से प्रदेश अगला तापमान में वृद्धि हुई है और अगले 3-4 दिनों तक राहत मिलने की लेख उम्मीद भी नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी कम से कम । सप्ताह तक बारिश की उम्मीद नहीं है। बता दें। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मोचा चक्रवाती तूफान से कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है लेकिन झारखंड में बारिश नहीं होगी। बता दें कि इस चक्रवाती तूफान का नामकरण यमन ने किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दिन से होगी बारिश

इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र (रांची) का पूर्वानुमान है कि 15 मई के बाद झारखंड के देवघर, गढ़वा, गिरिडीह, डालटनगंज, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, सिमडेगा, रामगढ़ और जमशदेपुर में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। फिलहाल यहां पारा चढ़ा हुआ है । गोड्डा में तो तापमान 43 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close