Weather Update: झारखंड-बिहार में नये साल पर कैसा रहेगा मौसम, न्यू ईयर जश्न की प्लानिंग कहीं चौपट ना हो जाये, मौसम विभाग का अलर्ट पढ़िये

रांची। नये साल की प्लानिंग अभी से ही लोग बना रहे हैं। साल 2024 के स्वागत की तैयारी में जुटे लोगों ने अलग-अलग पिकनिक प्वाईंट में जश्न की तैयारी की है। ऐसे में डर ये भी है कि कहीं मौसम तो उनके जश्न का मचा किरकिरा नहीं कर देगा। आईये झारखंड बिहार में मौसम का अपडेट देते हैं। मौसम विभाग ने बिहार में नये साल में बारिश की चेतावनी दी है। बिहार के कई जिलों में बादल छाये रहेंगे और बारिश की बूंदाबांदी होगी।

वहीं झारखंड में अभी तो ठंड से थोड़ी राहत मिली है। लेकिन नये साल में सर्दी बढ़ सकती है। फिलहाल झारखंड में तापमान में थोड़ी बढ़त दर्ज की गयी है। बादल हटे हैं जिसका असर राजधानी रांची सहित राज्य के दूसरे जिलों में भी महसूस होने लगा है। सुबह की धूप ने थोड़ी राहत दी है। मौसम विभाग के अनुसार, 29-30 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर से सक्रिय हो रहा है, जिसका असर झारखंड में 2 जनवरी से बारिश के रूप में देखने को मिल सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही कई जिलों में बारिश की भी संभावना है. बादल छाने और बारिश के अलावा सुबह के समय कई जगहों पर घना कोहरा छाने की भी संभावना है. वहीं 4 जनवरी के बाद से मौसम साफ होने के साथ ही तापमान में गिरावट का दौर शुरु होगा. रांची का अधिकतम तापमान 25.3 और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके पीछे का मुख्य कारण अफगानिस्तान में उठे पश्चिमी विक्षोभ का कमजोर पड़ना है. बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने बताया कि 2 जनवरी से झारखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. नए साल के पहले ही सप्ताह में झारखंड भीगने वाला है. 29-30 दिसंबर से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।

3 जनवरी से तीन दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान है. वहीं बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है. आमतौर पर दिसंबर के अंतिम सप्ताह में रांची का अधिकतम तापमान 22 डिग्री के नीचे ही बना रहता है, लेकिन इस बार यह बढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है. वहीं दूसरी ओर रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे रहता है. मगर पिछले एक-दो दिनों से यह 12 डिग्री से अधिक बना हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close