Weather Update : झारखंड में सर्दी का बढ़ने वाली सितम… पछिया हवा से बढ़ेगी कनकनी, कई इलाकों में शीतलहर भी

रांची। झारखंड में सर्दी सितम करने वाली है। आने वाले दिनों में झारखंड में शीतलहरी की आशंका मौसम विभाग ने जतायी है। उत्तर पश्चिम से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से अगले एक से दो दिनों में राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में ठंड का असर बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक पूरे राज्य में पछिया हवा का असर दिखने लगा है, जिसकी वजह से अगले दो से तीन दिनों तक तापमान के गिरने की संभावना है। सुबह में कोहरा और धुंध और बाद में मौसम साफ रहने का संकेत दिया गया है। पश्चिमी दिशा की हवा से कनकनी बढेगी। अभी उत्तरी क्षेत्रों में बर्फबारी और ठंडी हवा के बहने का असर झारखंड में दिखने लगा है।

बता दें कि सुबह में कोहरे के कारण और शाम के बाद ठंड का अहसास हो रहा है। राजधानी रांची में भी धीरे-धीरे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. अगले तीन दिन में तापमान 2 डिग्री तापमान के गिरने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 25 नवंबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 26 नवंबर को तापमान में कोई बदलाव नहीं आएगा। लेकिन 27 नवंबर को राजधानी का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पिछले एक माह के दरम्यान झारखंड में तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है। अगले दो-तीन दिनों में 2 से 3 डिग्री तक तापमान और गिरने का अनुमान है। रांची में 26 नवंबर तक न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक गिरावट के संकेत दिए गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड में अगले पांच दिनों तक सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। इसके बाद दिन में आसमान साफ रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा। पांच दिनों में अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close