Weather Update: ठंड देने वाली है दस्तक, अक्टूबर के पहले सप्ताह में रात का तापमान पिछले 4 वर्षों में सबसे कम

धनबाद :अक्टूबर शुरू होते ही गुलाबी ठंडक का अहसास होने लगा है। आधी रात में कभी AC बंद करने, कभी पंखे की स्पीड कम करना तो कभी चादर लेने की जरूरत पड़ने लगी है। इस सप्ताह में हर दिन न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा है। पिछले 4 वर्षों में अक्टूबर के पहले हफ्ते के न्यूनतम तापमान में सबसे कम है।

वर्ष 2019 में यह 25 -26 डिग्री, 2020 में 25- 27 डिग्री, 2021 में 24 -26 डिग्री रहा था। मौसम विभाग ने 10 अक्टूबर से न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री और गिरावट की संभावना जताई है। इस सप्ताह अधिकतम तापमान 33- 34 डिग्री सेल्सियस रहा और मौसम विभाग ने इस बात से 2 डिग्री की कमी की संभावना जताई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

17 तक रहेगा मानसून फिर आएगी सर्द हवाएं

मौसम विभाग का कहना है कि मानसून 15- 17 अक्टूबर तक धनबाद और झारखंड से पूरी तरह विदा हो जाएगा। उसके बाद दो तरफ से सर्द हवाएं इस और आने लगेगी। उनका पहला रास्ता हिमालय की तरफ से तो दूसरा पाकिस्तान की ओर से।

11 से फिर धनबाद समेत राज्य भर में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 11 से 13 दिसंबर तक धनबाद समेत राज्यों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। उसके पहले शनिवार से सोमवार तक भी कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

15 दिन पहले आ सकती है ठंड

मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि धनबाद में अमूमन 15 दिसंबर से जबरदस्त ठंड पड़ती है। लेकिन पिछले दो-तीन वर्षों में ऐसी ठंड 1 दिसंबर से ही महसूस हुई है। इस साल भी ऐसा हो सकता है। हालांकि यहां ठंड का एहसास नवंबर से ही होने लगेगा। हमारे यहां ठंड काफी हद तक सेंट्रल एशिया और यूरोप के पास भूमध्य सागर की हलचल पर निर्भर है। पश्चिमी विक्षोभ का भी प्रभाव पड़ता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close