Weather update: झारखंड में फिर बढ़ेगी कनकनी, पश्चिमी विक्षोभ खत्म होने के कारण तापमान में आयेगी गिरावट, कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे

रांची: झारखंड में एक बार फिर कनकनी बढ़ेगी, तापमान गिरेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। इस गिरते तापमान और बढ़ते ठंड की वजह होंगे उत्तर-पश्चिमी हवा। मौसम विभाग के अनुसार हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के कारण 12 जनवरी से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के कारण झारखंड में ठंड से आंशिक रूप से राहत मिल रही है।

खूंटी का तापमान सबसे कम

झारखंड में न्यूनतम तापमान 9.2 और 14 डिग्री सेल्सियस के रहा । खूंटी में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी रांची में भी तापमान लगभग 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम में दर्ज की गयी गिरावट

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटे में तापमान में गिरावट आ सकती है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा, पश्चिमी विक्षोभ ने पिछले कुछ दिनों ” से झारखंड में सर्द हवा के प्रवाह को रोक दिया था। अब विक्षोभ खत्म हो गया जा रही है। ऐसे में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

उत्तर-पश्चिमी हवा रविवार रात से राज्य में ठंडक वापस ला रही है। झारखंड में 19 जनवरी से तापमान बढ़ने की संभावना है। 18 जनवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। मौसम विभाग ने आज आकाश बादल छाए रहने की भी आशंका जताई है। आने वाले दिनों में शीतलहर बढ़ सकती है। तापमान में गिरावट होने के साथ ही कोहरा का असर भी दिखेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close