मौसम अपडेट : झारखंड में आज भी भीषण गर्मी, लेकिन जल्द ही मिल सकती है राहत, जानें मौसम विभाग का ताजा अनुमान!

Weather update: There is severe heat in Jharkhand even today, but relief may come soon, know the latest forecast of the Meteorological Department!

रांची : झारखंड में गर्मी का कहर जारी है और राजधानी रांची में भी पिछले 24 घंटे से गर्मी का स्तर काफी ऊंचा रहा। तापमान में बढ़ोतरी के कारण लोगों को किसी प्रकार की राहत नहीं मिल रही है। खासकर जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जैसे जिलों में भी गर्मी ने कहर बरपाया है।

आने वाले दिनों में बारिश की उम्मीद

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, फिलहाल राज्य में कोई विशेष मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। हालांकि, आगामी दो दिनों में बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है, जिसका असर झारखंड में भी देखा जा सकता है। इस साइक्लोनिक सर्कुलेशन से राज्य में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे लोगों को राहत मिल सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का मौसम : तेज धूप और गर्मी

आज यानी सोमवार को झारखंड के कई जिलों में गर्मी का असर महसूस किया जाएगा। खासकर राज्य के दक्षिणी हिस्सों में जैसे सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा में दोपहर के समय तेज धूप और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। इन क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इसके अलावा अन्य जिलों का तापमान 35 से 36 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

दक्षिणी जिलों के लिए विशेष सलाह

विशेष रूप से झारखंड के दक्षिणी जिलों के लोगों को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जा रही है, क्योंकि इस समय के दौरान सूर्य की किरणें काफी तीव्र रहती हैं, जो स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संभावित तापमान के आंकड़े

देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज : अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक रह सकता है।

कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और पलामू : अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी और गुमला : अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक रह सकता है।

पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा : अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक जा सकता है।

Related Articles

close