मौसम अपडेट: झारखंड में जल्द दस्तक देगा सर्दी का मौसम, जानें कब होगी बारिश

Weather Update: Winter season will soon knock in Jharkhand, know when it will rain

रांची। झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर चुका है और 12 अक्तूबर तक पूरी तरह लौटने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, झांसी, शाहजहांपुर और पूर्वी हिस्सों से मॉनसून की वापसी शुरू हो चुकी है। अगले 3-4 दिनों में गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कई हिस्सों से मॉनसून विदा हो जाएगा।

राज्य के उत्तर-पूर्वी इलाकों में अभी भी वायु चक्रवाती बादल बने हुए हैं। इसके कारण कुछ स्थानों पर दोपहर बाद वज्रपात और मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। धनबाद के गोविंदपुर में 108 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि बहरागोड़ा में केवल 12 मिमी बारिश हुई। राजधानी रांची में दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तापमान की बात करें तो रांची का अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम 22.2°C दर्ज किया गया। राज्य में सबसे अधिक तापमान पाकुड़ में 35.5°C रहा। 8 और 9 अक्तूबर को रांची में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 10 अक्तूबर को मेघ गर्जन की संभावना है, जबकि 11 अक्तूबर से मौसम शुष्क हो जाएगा।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस बार सर्दी सामान्य से अधिक रह सकती है। दीपावली के आसपास गुलाबी ठंड महसूस होने लगेगी और नवंबर के पहले सप्ताह से ठंड में और वृद्धि होगी। खराब मौसम के कारण रांची एयरपोर्ट पर कई उड़ानों में 20 से 60 मिनट की देरी हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close