झारखंड : आदित्यपुर में वेल्डिंग मिस्त्री की गोली मारकर हत्या…पुलिस के लिए बड़ी चुनौती!

Jharkhand: Welding mechanic shot dead in Adityapur...a big challenge for the police!

आदित्यपुर : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिला में गम्हरिया थाना अंतर्गत सीतारामपुर डैम के पास आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती निवासी अफसर अली (39) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अफसर अली पेशे से वेल्डिंग मिस्त्री था।

शुक्रवार की देर शाम को पुलिस ने शव को लावारिस अवस्था में पाया, जिसके बाद उसे पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल लाया गया। मृतक की बेटी ने बताया कि दिन में करीम नाम का एक व्यक्ति उनके घर आया था और छोटा राजू द्वारा बुलाने की बात कहकर पिता को अपने साथ ले गया।शाम तक उसके पिता घर नहीं आए तो उन्हें काफी चिंता हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खोजबीन के क्रम में रात 8 बजे पुलिस ने उन्हें हत्या की सूचना दी।इधर, घटना के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। अफसर अली को बदमाशों ने तीन गोली मारी है। एक गोली छाती में और दोनों तरफ कनपटी में एक-एक गोली मारी गई है।बताया जा रहा है कि अफसर अली की पत्नी सलमा रांची जेल में बंद है। उसे दो माह पहले ही रांची की जिला पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था।

वहीं मृतक के तीन बच्चे हैं। इनमें से एक बेटी की शादी कुछ दिन बाद होने वाली थी।पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था, लेकिन पिता की हत्या के बाद शादी की खुशी मातम में बदल गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close