पश्चिम बंगाल: बड़ा ट्रेन हादसा, एक मालगाड़ी ने दूसरी को पीछे से मारी टक्कर, 12 डिब्बे बेपटरी

पश्चिम बंगाल: बांकुड़ा में रेल हादसा हो गया है. यहां दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिसके बाद कई डिब्बे पटरी से उतर गए. यह हादसा रविवार तड़के करीब 4 बजे ओंडा स्टेशन पर हुआ. घटना में एक मालगाड़ी के चालक को चोटें आईं हैं. सूत्रों के मुताबिक, एक मालगाड़ी ने दूसरी मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे लगभग 12 डिब्बे पटरी से उतर गए।

यहां देखे विडियो…

जानकारी के अनुसार, यह हादसा पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में आज तड़के चार बजे हुआ है. सूत्रों ने बताया कि एक मालगाड़ी जब ओंडा स्टेशन से गुजर रही थी, तभी दूसरी मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी. इस घटना से 12 डिब्बे बेपटरी हो गए. घटना के बाद पटरी पर डिब्बे बिखर गए. लोगों को जैसे ही हादसे की जानकारी हुई तो मौके पर पहुंच गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close