झारखंड : पहलगाम आतंकी हमले पर बधाई देने वाले शख़्स की गिरफ्तारी के बाद CP सिंह ने क्या कहा?

What did CP Singh say after the arrest of the person who congratulated on the Pahalgam terrorist attack?

बोकारो पुलिस ने पहलगाम हमले के बाद विवादित पोस्ट करने वाले आरोपी नौशाद को गिरफ्तार कर लिया है.वहीं शख़्स की गिरफ्तारी के बाद रांची विधायक सीपी सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखाअभी तक मिली जानकारी के अनुसार, कासिम उर्फ नौशाद 35 वर्षीय को झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह जिहादी बिहार के एक मदरसे से पढ़ा है और अभी बोकारो के मिल्लत नगर में रह रहा था.

आगे लिखा पूछताछ में सामने आया है कि वह अपने दुबई में रह रहे भाई के नाम पर जारी सिम कार्ड का उपयोग करता था. ये तथ्य सिर्फ एक आरोपी की पहचान नहीं, बल्कि संभावित अंतरराष्ट्रीय सम्पर्क और सुनियोजित गतिविधियों की ओर इशारा करते हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड पुलिस से अपेक्षा है कि मामले को सिर्फ पूछताछ तक सीमित न रखते हुए, इसकी तह तक जाए और पूरे नेटवर्क को चिन्हित कर कठोरतम कार्रवाई करे.

बता दें कि इससे पहले सीपी सिंह ने बोकारो पुलिस से शख़्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की थी. और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि आरोपी नौशाद ने अपने पोस्ट में पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान और लश्कर ए –तैयबा को थैक्यूं कहा था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close