नगर थाना में युवती को विडियो बनाने से रोका तो गुस्से में मैनेजर सिपाही को दांत से काटा…क्या है पूरा मामला..

मुजफ्फरपुर बीएसआरटीसी की एनाउंसर मिंकु देवी की पुत्री तृप्ति को नगर थाने के सिरिस्ता में वीडियो बनाने से रोका तो मैनेजर सिपाही कुसुम कुमारी के हाथ में दांत से काट लिया। इससे महिला सिपाही के दोनों हाथ में पांच से छह जगह गहरे जख्म हो गए। सिरिस्ता में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर कुसुम की जान बचाई। आरोपित तृप्ति और उसकी मां मिंकू देवी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जख्मी थाना मेनेजर का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया है। पुलिस हिरासत में ली गई दोनों मां बेटी को देर शाम तक पूछताछ की जा रही है।

2 दिन पूर्व पुलिस ने जब्त किया था मोबाइल

इमलीचट्टी बस स्टैंड में 2 दिन पहले मोतीपुर थाने में तैनात दारोगा हेमंत कुमार से मारपीट के बाद पुलिस कार्रवाई की वीडियो बनाने में रिंकू देवी का मोबाइल भी जब्त किया गया था। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया था कि पुलिस की पिटाई से उनका हाथ टूट गया है। सोमवार की दोपहर अपनी पुत्री के साथ जब्त मोबाइल को छुड़ाने के लिए नगर थाना पहुंची। थाना मैनेजर कुसुम का आरोप है कि सिरिस्ता के अंदर घुसते ही दोनों मां बेटी हंगामा करने लगे। उनकी बेटी का कहना था कि आप लोगों ने मेरी मां को क्यों पीटा? किसने हक दिया और मोबाइल निकाल कर वीडियो बनाने लगी। पुलिस ने वीडियो बनाने से रोका तो वह फेसबुक पर लाइव का होने की बात कहने लगी। थाना मैनेजर सिपाही कुसुम कुमारी ने मोबाइल मांगा तो वो आक्रोशित हो गई। मोबाइल छूते ही उसने सिपाही कुसुम के हाथ में दांत से काट लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या है मामला

तृप्ति ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली के जेम पोर्टल में काम करती है। राखी का त्यौहार मनाने घर आई थी। 3 दिन बाद उसका दिल्ली जाने का टिकट है। थानेदार अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। महिला सिपाही का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया है। इमलीचट्टी बस स्टैंड में 3 दिन पूर्व स्टैंड कर्मियों की मोतीपुर थाने में तैनात दरोगा हेमंत कुमार से भिड़ंत हुई थी। नगर पुलिस के पहुंचने पर भी मामला शांत नहीं हो पाया था। इसके बाद पुलिस ने लाठी चटकाई थी। जिससे बीएसआरटीसी की महिला एनाउंसर मिंकु देवी का हाथ टूट गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close