delhi election Result से पहले आया Axis My India का चौंकाने वाला Exit Poll, दिल्‍ली CM के तौर पर पहली पसंद कौन?

Delhi Exit Poll 2025: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 5 फरवरी को संपन्‍न हो चुकी है। वोटिंग के एक दिन बाद एक्सिस माई इंडिया (Axis My India) द्वारा एग्जिट पोल रिजल्‍ट जारी किया गया है।इस एग्जिट पोल के अनुसार दिल्‍ली में 26 साल बाद भाजपा की सत्‍ता में वापसी की भविष्‍यवाणी की गई है और आम आदमी पार्टी को करारी हार मिलते दिखाया है।

इस एग्जिट पोल ने भाजपा को दिल्‍ली में 45 से 55 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान लगाया है। वहीं अरविंद केजरवाल की आप को 15 से 25 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान लगाया है। एक्सिस माई इंडिया (Axis My India) ने वोटिंग के बाद इस पर सर्वे भी किया दिल्‍ली की जनता किसे अपना मुख्‍यमंत्री बनाना चाहती है? जिसमें चौंका देने वाले नजीते सामने आए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

delhi election: cm के तौर पर कौन है दिल्‍ली की पहली पसंद?

एक्सिस माई इंडिया (Axis My India) द्वारा हाल ही में किए गए एक सर्वेक्षण में सीएम पद को लेकर चौंका देने वाले नजीजे सामने आए हैं। भले ही इस एग्जिट पोल में आप की तीसरी बार बनती नहीं नजर आ रही है लेकिन अरविंद केजरीवाल दिल्ली के निवासियों के बीच मुख्यमंत्री पद के लिए पहली पसंद है। दिल्‍ली के सीएम के तौर पर केजरीवाल को 33 प्रतिशत जतना ने पसंद किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

delhi election: CM के तौर पर कौन है दिल्‍ली की दूसरी पसंद?

एक्सिस माई इंडियाके इस सर्वे में दिल्‍ली सीएम के तौर पर दूसरे नंबर पर भाजपा के प्रवेश वर्मा को दिल्‍ली की जनता ने पसंद किया है। भाजपा के उम्‍मीदवार प्रवेश वर्मा 13 प्रतिशत वोट शेयर के साथ दूसरे सबसे पसंदीदा विकल्प के रूप में उभरे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

delhi election: CM के तौर पर कौन है दिल्‍ली की तीसरी पसंद?

वहीं तीसरे नंबर पर सीएम के तौर पर सांसद मनोज तिवारी को दिल्‍ली के सीएम के तौर पर पसंद किया गया हैफ जिन्हें 12 प्रतिशत समर्थन मिला, जिससे उन्हें मुख्यमंत्री के लिए तीसरी पसंद के रूप में स्थान मिला।

delhi election: आतिशी को क्‍या दोबारा दिल्‍ली सीएम बनाना चाहती है दिल्‍ली की जनता?

एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल ने आतिशी को दोबारा सीएम के तौर पर दिल्‍ली नहीं देखना चाहती है। उन्‍हें महज 3 प्रतिशत वोट मिले। वहीं पूर्व भाजपा सांसद हर्षवर्धन को 9 प्रतिशत लोगों ने सीएम के तौर पर संद किया वहीं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को केवल 2 प्रतिशत वोट मिले है।

delhi election: कांग्रेस के बारे में क्‍या बोली जनता?

दिल्ली की कांग्रेस इकाई के प्रमुख देवेंद्र यादव को 4 प्रतिशत लोगों ने मुख्यमंत्री के रूप में पसंद किया। दिलचस्प बात यह है कि मतदाताओं का एक वर्ग, जो 3 प्रतिशत है, ऐसा है जो किसी भी कांग्रेस सदस्य को मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार है।

अब तक तीन देशों ने DeepSeek AI पर लगाया प्रतिबंध! जानें क्या है इसके पीछे का कारण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close