झारखंड: स्वास्थ्य मंत्री को कौन दे रहा दिन रात गालियां? इरफान अंसारी ने दे दी चेतावनी, बोले, मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा, संभल लीजिये,

Jharkhand: Who is abusing the Health Minister day and night? Irfan Ansari gave a warning, said, I will not tolerate this, be careful,

रांची। “मैं कह देता हूं, बर्दाश्त नहीं करूंगा, हमारे डीजीपी को बेशर्म कह दिया..मैं चेतावनी देता हूं, हमको भी दिन रात गाली देते हैं…” भाजपा विधायक सीपी सिंह के बयान पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी बिफर पड़े। हालांकि इरफान अंसारी के बयान पर सीपी सिंह ने भी पलटवार किया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और भाजपा विधायक सीपी सिंह के बीच बयानबाज़ी ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। भाजपा विधायक सीपी सिंह द्वारा की गई आलोचनाओं से आहत होकर मंत्री इरफान अंसारी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और खुलेआम चेतावनी भरे लहजे में कहा कि मर्यादा का पालन करना जरूरी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डीजीपी को बेशर्म कहा, बर्दाश्त नहीं करूंगा

मंत्री इरफान अंसारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि सीपी सिंह लगातार उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं, जो संसदीय मर्यादा का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि सदन में कानून व्यवस्था पर चर्चा के दौरान सीपी सिंह ने राज्य के डीजीपी को ‘बेशर्म’ कहा, जो एक वरिष्ठ अधिकारी के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला बयान है। इस पर अपनी नाराज़गी जाहिर करते हुए अंसारी ने कहा, “संभल जाइए, यह भाजपा की सरकार नहीं है, यह हमारी सरकार है। सम्मान कीजिए, सम्मान मिलेगा। डीजीपी को गाली देना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और उन्हें उनसे माफी मांगनी चाहिए।”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

हमको भी दिन रात गाली देते हैं

मंत्री इरफान अंसारी ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा विधायक सीपी सिंह लगातार व्यक्तिगत स्तर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं अल्पसंख्यक समुदाय से आता हूं, और 18% आबादी का प्रतिनिधित्व करता हूं। मैं मुस्लिम दलित हूं, लेकिन अपने आत्मसम्मान से कभी समझौता नहीं करूंगा। मुझे और मेरे समुदाय को बराबरी का हक है, और हम इसकी लड़ाई जारी रखेंगे।”

 

दूसरी ओर, भाजपा विधायक सीपी सिंह ने इरफान अंसारी के आरोपों को खारिज करते हुए पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मंत्री अंसारी को पहले अपनी भाषा पर संयम रखना चाहिए। सीपी सिंह ने कहा, “जो नसीहत वह दूसरों को दे रहे हैं, उसे पहले खुद अमल में लाएं। सियासत में आलोचना और असहमति सामान्य बात है, लेकिन इसे व्यक्तिगत रूप से नहीं लेना चाहिए।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close