कौन है वैभव सूर्यवंशी, आखिर क्यों गूगल के CEO सुंदर पिचाई हो गए फैन?

Who is Vaibhav Suryavanshi, why did Google CEO Sundar Pichai become his fan?

बिहार के 14 साल के लाल वैभव सूर्यवंशी ने शानिवार को आईपीएल मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की और से डेब्यू किया.

पहली गेंद पर जड़ दिया छक्का

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वैभव ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा. उन्होंने 20 गैंदों में 34 रन बनाए. वैभव बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले है. उनके पिता एक किसान है.

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बनकर एक इतिहास रच दिया है. बता दें कि राजस्थान ने उन्हें टीम के कप्तान संजू सैमसन के चोटिल होने पर मौका दिया, जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गूगल सीईओ हुए वैभव के दीवाने

वहीं राजस्थान रॉयल्स के सबसे कम उम्र के प्लेयर की बैटिंग के दीवाने गूगूल के सीईओ सुंदर पिचाई भी हो गए. सुदंर पिचाई ने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो साझा करते हुए लिखा 8वीं क्लास के बच्चे को आईपीएल में खेलते देखने के लिए उठा. क्या शानदार डेब्यू किया है.

RR ने वैभव को 1.10 करोड़ रूपये में खरीदा

गौरतलब है कि वैभव को राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में 1.10 करोड़ रूपये में खरीदा था. तब वो 13 साल के थे. और आईपीएम कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए थे.

इससे पहले वैभव ने साल 2024 में 12 की उम्र में रणजी ट्रॉफी में बिहार के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था.

Related Articles

close