झारखंड : बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत से क्यों मांगा 1300 करोड़ रुपए का हिसाब ?

झारखंड में सत्तादल और विपक्ष के बीच बहस चलती रहती है.इसी बीच एक बार फिर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर हमला करते हुए 1300 करोड़ रुपए का हिसाब मांगा है.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ट्वीट में क्या लिखा-

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर लिखा- हेमंत सरकार पिछले पांच वर्षों में आपदा प्रबंधन विभाग के ₹1300 करोड़ फंड का हिसाब देने में नाकाम साबित हो रही है। सवाल यह है कि यह राशि आखिर कहां गई? क्या विभागों ने इसे अन्य कार्यों में खर्च कर दिया, या फिर किसी बड़े घोटाले को अंजाम दिया गया?

वित्त मंत्री के इस प्रस्ताव को बताया बेतुका

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बाबूलाल मरांडी ने अपने ट्वीट में लिखा-एक तरफ वित्त मंत्री राज्य राजस्व बढ़ाने के लिए महुआ शराब बनाने के प्लांट लगाने का बेतुका प्रस्ताव रखते हैं, तो दूसरी तरफ सरकार खजाने से खर्च किए गए हजारों करोड़ रुपए का हिसाब देने में असमर्थ नजर आ रही है। यदि इसी तरह अनियमितता और वित्तीय लापरवाही का दौर जारी रहा, तो झारखंड को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। सरकार को हर खर्च का ब्यौरा जनता के सामने रखना होगा, क्योंकि यह जनता की गाढ़ी कमाई का सवाल है। जनता को पाई-पाई का हिसाब चाहिए!

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close