झारखंड: राहुल गांधी ने क्यों खटखटाया झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा ? जानिये क्या है पूरा मामला

Jharkhand: Why did Rahul Gandhi knock at the door of Jharkhand High Court? Know the whole matter

Rahul Gandhi News : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। चाईबासा कोर्ट की ओर से जारी गैर जमानती वारंट को निरस्त करने को लेकर राहुल गांधी ने याचिका दायर की है। चाईबासा कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करते हुए 26 जून को सशरीर पेश होने को कहा था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चाईबासा कोर्ट के इस आदेश के बाद अब राहुल गांधी ने सशरीर उपस्थिति से छूट के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में चाईबासा कोर्ट ने गैर जमानती वारंट को निरस्त करने की मांग की गयी है। हालांकि अभी तक कोर्ट में याचिका लिस्टिंग नहीं हुई है। इससे पहले राहुल गांधी की ओर से सीआरपीसी 205 की याचिका दायर कर व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट का आग्रह किया गया था. इसको निचली अदालत ने खारिज कर दिया था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें ये मामला 7 साल पुराना है। मार्च 2018 में राहुल गांधी के एक भाषण को भाजपा नेता प्रताप कुमार ने चाईबासा कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया गया था। साल 2020 में झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर उस मामले को रांची में एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट में भेज दिया गया था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि बाद में हाईकोर्ट ने इस मामले को चाईबासा की स्पेशल कोर्ट में भेज दिया। इस मामले में कई समन के बावजूद राहुल गांधी उपस्थित नहीं हुए, जिसके बाद अब गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।

 

हालांकि समन मिलने के बावजूद राहुल गांधी न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए. फिर दोबारा कोर्ट के स्तर से जमानतीय वारंट भेजा गया. इसके बावजूद राहुल गांधी उपस्थित नहीं हुए थे। इसी आधार पर कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।

Related Articles

close