पत्नी का था कहीं और अफेयर, लव मैरिज के छह महीने बाद युवक ने कर ली आत्महत्या, परिजनों का गंभीर आरोप

पूर्णिया। लव मैरिज के छह महीने बाद ही युवक ने फांसी लगा ली। मामला पूर्णिया का है, जहां के मोरिया टोला में युवक शादी के बाद अपनी पत्नी के साथ रहता था। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद लड़की का किसी और के साथ अफेयर था, जिससे परेशान होकर युवक ने जान दे दी। युवक ने 6 माह पूर्व ही सेमापुर गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग में शादी की थी। दोनों घर से अलग मोरिया टोला इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे।

मृतक का नाम मोहम्मद साबिद है, जो पूर्णिया के के नगर थाना क्षेत्र के सबूतर गांव का रहने वाला था। परिजनों के मुताबिक साबिद और मुस्कान की 6 महीने पहले लव मैरिज हुई थी। शादी के बाद गांव छोड़कर पूर्णिया के सहायक थाना क्षेत्र के मोरिया टोला में किराए के मकान में रह रहे थे।
साबिद पेशे से पेंटिंग का काम करता था। मृतक के परिजनों की माने तो मुस्कान का किसी दूसरे लड़के के साथ अफेयर चल रहा था। इस वजह से परेशान होकर साबिद ने खुदकुशी की है।साबिद के मौत की खबर जैसे ही उसके घर वालों तक पहुंची। पूरे परिवार में चीख पुकार मच गया। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम में जुट गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close