झारखंड के क्रिकेटर के खिलाफ पत्नी पहुंची कोर्ट, लगाये ये गंभीर आरोप, जानिये क्या है पूरा मामला

रांची। झारखंड के ब्लाइंड क्रिकेटर सुजीत मुंडा के खिलाफ अब पत्नी थाने पहुंच गयी है। टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम शामिल झारखंड के क्रिकेट सुजीत मुंडा अब परिवारिक विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। सुजीत मुंडा की पत्नी अनिता तिग्गा ने मंगलवार को रांची के डालसा कोर्ट में समझौता के लिए पहुंची।

दिव्यांग क्रिकेटर टीम के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सुजीत मुंडा 2018 से टीम इंडिया में शामिल हैं। 2022 में ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप में भी सुजीत मुंडा ने भारतीय टीम का हिस्सा थे। साल 2014 से वर्ष 2018 तक सुजीत मुंडा ने झारखंड टीम में भी खेला था। सुजीत मुंडा पर पत्नी अनिता ने आरोप लगाया है कि सुजीत मुंडा उसे मारते पीटते हैं।
पत्नी के मुताबिक सुजीत उनसे हमेशा दुर्व्यवहार करते हैं। हालांकि दोनों के बीच सुलह का प्रयास किया जा रहा है। कोर्ट में सुजीत मुंडा ने भी कहा है कि जो भी गलतफहमी होगी, उसे दूर कर लिया जायेगा। इसम मले में डालसा कोर्ट ने संज्ञान लेकर दोनों पक्ष में सुलह की कोशिश की है, ताकि परिवार मजबूती से जुड़ा रह सके।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close