बीबी शराब पीकर बीच सड़क पर ही लुढ़क गयी, गुस्साये पति ने वहीं काट दिया गला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गुमला।शराब के नशे में पत्नी बीच सड़क पर ही लुढ़क गयी, तो गुस्साये पति ने सड़क पर ही उसका गला रेत दिया। दिल दहलाने वाली ये घटना झारखंड के गुमला की है। आरोपी पति का नाम रमेश है, जबकि मृतिका का नाम एतवारी है। आरोप है कि एतवारी शराब के नशे में धुत्त थी और शराब पीकर बीच सड़क पर ही लुढ़क गयी थी।
घटना बिशुनपुर प्रखंड के गुरदरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सखुवा पानी गांव का है। जानकारी के मुताबिक रमेश और एतवारी घर में बैठकर शराब पी रहे थे। दोनों के बीच बहस होने लगी। इसी दौरान गुस्से में एतवारी घर से बाहर निकल गयी। शराब काफी ज्यादा एतवारी ने पी रखी थी, जिसकी वजह से वो चलने की हालत में नहीं थी। वो सड़क पर ही गिर गयी।
इधर पीछे पीछे आ रहे रमेश ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं उठी। इतने में रमेश को गुस्साो आ गया। उसने घर में रखा ब्लेड निकाला और पत्नी का गला काट डाला। शराब के नशे की वजह से पत्नी ज्यादा प्रतिरोध भी नहीं कर सकी। स्थानीय लोगों ने गुरदरी पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।











