बीच सड़क में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, प्रसव के लिए परिजन महिला को ले जा रहे थे अस्पताल, रास्ते में ट्रैक्टर और ऑटो की टक्कर

बगहा। …बीच सड़क पर एक गर्भवती ने बच्चे को जन्म दे दिया। मामला बगहा के नगर थाना क्षेत्र के एनएच 727 नौका टोला बड़ागांव के पास की है।जानकारी के मुताबिक गर्भवती को लेबर पेन हुआ, जिसके बाद महिला को ट्रैक्टर से अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही ऑटो की ट्रैक्टर से टक्कर हो गयी।

घटना में ऑटो सवार चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं, प्रसूता ने मौके पर ही बच्चे को जन्म दिया। प्रसूता को गंभीर चोट आई जिसका इलाज अस्पताल में किया गया है। बताया जा रहा कि ट्रैक्टर खराब हुआ था जिसके कारण टेंपो चालक को समझ में नहीं आया और डायरेक्ट पीछे से ट्रैक्टर में टक्कर मार दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आटो में सात लोग सवार थे। जिसमें 4 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। परिजनों ने बताया कि प्रसव के लिए ऑटो से और अनुमंडलीय अस्पताल जा रहे थे, तब तक अचानक एक्सीडेंट हो गया। वहीं घटनास्थल पर ही प्रसूता ने बेटा को सुरक्षित जन्म दिया।तीन लोग खतरे से बाहर हैं। प्रसूता की गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए GMCH बेतिया रेफर किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close