महिला IAS गिरफ्तार : 105 करोड़ के घोटाले में फंसी महिला IAS को दामाद के साथ किया गया गिरफ्तार, पढ़िये पूरा मामला

अजमेर। फरार चल रही IAS अफसर सेवाली देवी शर्मा को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला IAS के अलावे उनके दामाद और नौकरानी को भी गिरफ्तार किया गया है। 105 करोड़ रुपए के घोटाले के मामले में ये कार्रवाई हुई है। असम की विजिलेंस टीम ने सोमवार सुबह अजमेर की कोतवाली थाना पुलिस की मदद से इस कार्रवाई को अंजाम दिया। सेवाली देवी शर्मा 1992 कैडर की अधिकारी हैं। इससे पहले मामला उजागर होते ही सरकार ने सेवाली देवी को निलंबित कर दिया था।

जानकारी के मुताबिक यह गिरफ्तारी असम की स्टेट काउंसलिंग ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (SCERT) में 105 करोड़ रुपए के कथित घोटाले के मामले में हुई है। तीनों आरोपी फरारी काटने के लिए अजमेर आए थे। तीनों को यहीं के सीजीएम कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया। इसके बाद टीम इनको लेकर असम रवाना हो गई है। विजिलेंस को आईएएस का लोकेशन अजमेर में मिला था, जिसके बाद वो रविवार को ही अजमेर पहुंच गयी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सोमवार सुबह असम विजिलेंस टीम और कोतवाली थाना पुलिस ने लोकेशन के आधार पर जयपुर रोड स्थित होटल क्रॉस लेन से सेवाली देवी शर्मा, दामाद अजीत पाल सिंह और राहुल आमीन को गिरफ्तार किया है। राहुल और अजीत पाल दोनों कॉन्ट्रैक्टर हैं। आरोप के मुताबिक SCERT की डायरेक्टर रहते सेवाली देवी शर्मा ने 2017-2020 के बीच सरकार के बिना इजाजत ही 5 बैंक अकाउंट खुलवाए और उसमें 105 करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिये। घोटाले में उनके दामाद भी शामिल हैं। दामाद कॉन्ट्रैक्टर है। आईएएस अधिकारी पर आरोप है कि उन्होंने बिना किसी वर्क ऑर्डर के ही 105 करोड़ रुपए निकलवा लिए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close